इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, मिले 5 लाख फॉलोअर्स

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बड़े सुपुत्र इब्राहिम इली खान ने 30 अप्रैल को फैन्स का दिन बना दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम डेब्यू किया, जिसेक बाद तो फॉलोवर्स की संख्या देखते ही बनी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहले अपना एक अकाउंट बनाया हुआ था लेकिन वो प्राइवेट कर रखा है। वहीं, उनकी मां अमृता सिंह भी इंस्टाग्राम मौजूद हैं। मगर उनका भी अकाउंट कोई देख नहीं सकता। अब सारा अली खान के भाई इग्गी ने भी सोशल मीडिया की दुनिया में ऑफिशियली एंट्री कर ली है। और उनका खाता वेरिफाइड हो गया है।

इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और आते ही उन्होंने तहलका मचा दिया। उन्होंने अपने इस हैंडल पर एक पोस्ट किया। जिसमें 4 अलग-अलग तस्वीरें हैं। जिसको 36 मिनट के अंदर 33,663 लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिले। वहीं, उनके फॉलोवर्स की बात करें तो वह भी 564k यानी पांच लाख 64 हजार हो गए। लेकिन वह सिर्फ 41 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इसमें कौन-कौन हैं, आइए बताते हैं।

इब्राहिम अली खान कर रहे हैं इन्हें फॉलो
इब्राहिम अली खान इंस्टाग्राम पर सारा अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान, आलिया भट्ट, अमृता सिंह, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, रोहित शेट्टी, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जेहान हांडा, के कौर, खुशी कपूर, रणवीर सिंह, अरहान खान, संदीप खोसला, टेबल टेनिस प्लेयर मुदित दानी, अलाविया, चेस्ला फैन क्लब, अनन्या पांडे, करण जौहर, आर्यन खान, कुणाल खेमू, अली हाजी, शनाया कपूर, अलीजेह अग्निहोत्री, सुहाना खान, शिखर पहाड़िया समेक एकाध अपने दोस्तों को फॉलो किया है। इसमें पलक तिवारी का नाम भी शामिल है।

पलक तिवारी संग अफेयर की अफवाह
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। कई बार को सारा और अमृता के साथ वेकेशन पर भी देखा गया है। हालांकि कभी इन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है। बता दें कि इब्राहिम अली खान ने इस डेब्यू की शुरुआत एक नामी क्लोदिंग ब्रांड संग कोलैबोरेशन से की है। उसी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry