ऑटो पलटने से बच्चे की मौत और नौ घायल, उधर-झारखंड में पेड़ से एंबुलेंस टकराने से पिता-पुत्र की मौत

राज्य

रामगढ़.

झारखंड के रामगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत एक 4 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान महादेव यादव, मनोज यादव और आयुष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पहली सड़क दुर्घटना रविवार रात रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडू के पास हुई। 68 वर्षीय महादेव यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर एंबुलेंस कोडरमा लेकर जा रही थी।

एंबुलेंस में उनके 35 वर्षीय बेटे मनोज यादव भी सवार थे। मांडू के पास पहुंचने पर एंबुलेंस ने दो मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक और मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में सभी घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।   दूसरी सड़क दुर्घटना दुर्घटना पतरातू इलाके में हुई। रामगढ़ जिले के सितका से रांची के बुढ़मू जा रहा एक ऑटो पतरातू इलाके में पलट गया। हादसे में चार वर्षीय आयुष कुमार नाम के लड़के की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry