नालंदा.
बिहार के नालंदा में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। साथ ही उनसे मंगलसूत्र और लॉकेट भी लूट लिया गया। यह मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए परिजन द्वारा शनिवार को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बीती शाम शौच के लिए बाहर जा रही थी। इसी बीच चार लड़कों ने आकर उन्हें घेर लिया और पूछने लगा कि कहां जा रहे हो। इसी बीच पीछे से आ रही उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने जब शोर मचाया तो घर वाले वहां पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। पीछे से उसके और साथी लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए और मारपीट कर उनकी मां और भाई को जख्मी कर दिया। हल्की चोट उन्हें भी आई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

