मुजफ्फरपुर पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई, हथियार के साथ फिर युवक का फोटो वायरल

राज्य

मुजफ्फरपुर.

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक युवक का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से एक युवक का अवैध हथियार लिए हुए एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे यह कहा जा सकता है कि आए दिन युवाओं का हथियार के साथ मौज-मस्ती करने का उन्माद काफी बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन के सख्ती दिखाने के बाद भी आए दिन कहीं न कहीं से अवैध हथियार के साथ कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल हो जा रहा है। हालांकि अभिभावकों को भी सोचना चाहिए कि अवैध हथियार रखना कानूनी जुर्म है, अपने बच्चों को सभी अभिभावक हथियार रखने का क्या परिणाम होगा, यह जरूर बताएं। वहीं, मनियारी थानेदार उमाकांत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ है। उसमें एक युवक हथियार के साथ दिख रहा है। जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry