बलिया में सहेली ने नाबालिग लड़की का कराया रेप

उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर प्रदेश

बलिया के रसड़ा में एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। फिलहाल उसकी हालत खराब है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर लड़की की सहेली और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि तीन मई को उसकी 14 वर्षीय बेटी कोचिंग से निकलकर घर आ रही थी। इसी बीच कृषि मंडी के पीछे रहने वाली उसकी सहेली जन्मदिन में शामिल होने की बात कहकर उसे अपने घर लेकर चली गई। आरोप है कि वहां साजिश के तहत बेटी को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उत्तर पट्टी निवासी आनंद साहनी ने उसके साथ बलात्कार किया।

महिला का कहना है कि जब लड़की को रक्तस्राव होने लगा तो उसकी सहेली और आरोपी, दोनों उसको इला के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बेटी को सहेली ने ऑटो से घर पहुंचा दिया। पीड़िता की मां के अनुसार पूछताछ में सहेली ने बताया कि वह सिकंदरपुर की रहने वाली है तथा भगत सिंह तिराहा पर किराए पर रहती है।

महिला का कहना है कि उसे सहेली की बात पर यकीन नहीं हुआ और कड़ाई से पूछताछ में सही पता बताया और कहा कि यह सब आनंद साहनी के कहने पर किया है। पीड़िता की मां के अनुसार बेटी को बलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज करजांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry