विधान परिषद के सभागार में नीतीश समेत 11 नव निर्वाचितों सदस्यों ने विधान परिषद सदस्य पद की ली शपथ

राज्य

पटना
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम मंगलवार को एक और नया इतिहास बन गया। नीतीश समेत 11 नव निर्वाचितों सदस्यों ने विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ली है। विधान परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर सभी को शपथ दिलाई। वहीं, इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी उपस्थित थे। द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर। भाजपा से मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता एवं अनामिका सिंह पटेल ने शपथ ली।

राजद से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर एवं फैसल अली को शपथ दिलाई गई। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन के अलावा भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली।

नीतीश लगातार चौथी बार बने विधान परिषद के सदस्य
बिहार में 2005 में जब राजग की सरकार बनी तो नीतीश कुमार सांसद थे। नीतीश ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सांसद से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के सदस्य बन गए। 2006 में नीतीश पहली बार विधान परिषद के सदस्य बने थे। इसके बाद 2012 और 2018 में भी विधान परिषद के सदस्य बने। अब 2024 में नीतीश लगातार चौथी बार बिहार विधान परिषद के सदस्य पद की शपथ ली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry