जयपुर की एक्ट्रेस ने साउथ से लेकर हॉलीवुड तक मचाया धमाल

राज्य

 जयपुर

 जयपुर के कलाकारों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक खूब नाम कमाया. ऐसे ही एक कलाकार जयपुर की इति आचार्य हैं, जो कन्नड़,मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से धूम मचा चुकी हैं. इन्हें प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड भी मिल चुका हैं.

आपको बता दें कि इति आचार्य एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो जयपुर की रहने वाली हैं. कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कारपेट पर अपनी शुरुआत की और टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में न्यूयॉर्क स्थित फैशन ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनी गई. इति 2023 में दूसरी बार कांस में रेड कारपेट पर चल चुकी हैं.

बॉलीवुड और साउथ के अलावा इति आचार्य ने हॉलीवुड में भी डेब्यू प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया हैं, जो एक एलबम 'लव हर टू मच' नाम से है. उनका यह एलबम अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी प्रदर्शित हो चुका हैं.

आपको बता दें इति आचार्य ने मलयालम और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया है. उनमें से उनकी फिल्म 'अनुकर्ने' को कांस में प्रदर्शित करवाया, जिसकी खूब सहारना हुई. इति फिल्मों के अलावा संगीत में रूचि रखती हैं.इति आचार्य ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और फिर फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ. बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला, लेकिन साउथ सिनेमा ने उन्हें खूब पंसद किया गया और अब वह लगातार आगामी समय में साउथ की कई फिल्मों में नजर आएंगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry