उप्र में Noodles खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, परिवार के पांच सदस्यों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य

 पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए जबकि 12 साल के एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से परिवार के लोग बीमार पड़े थे. हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरनपुर इलाके में गुरुवार रात नूडल्स और चावल खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत कुल छह सदस्य बीमार पड़ गए. उन्होंने कहा, वे एक निजी अस्पताल गए और अगले दिन उनकी हालत में सुधार होने के बाद घर लौट आए, हालांकि, उसी रात उन्हें फिर से बेचैनी महसूस होने लगी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 12 साल के रोहन की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर राशिद ने कहा, 'शनिवार को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के साथ पांच लोगों को यहां भर्ती कराया गया था. एक अन्य नाबालिग विवेक की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे पास के बरेली जिले के एक अस्पताल में रेफर किया गया है." वहीं बाकी चार की हालत स्थिर बताई जा रही है.

मामले की शुरुआती जांच करने वाले सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) शशांक त्रिपाठी ने कहा, 'परिवार ने पास के जनरल स्टोर से खरीदे गए एक विशेष ब्रांड के नूडल्स खाए थे. कुछ अन्य लोगों ने भी उसी ब्रांड के नूडल्स खरीदे लेकिन कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई.'

उन्होंने कहा, शुरुआती तौर पर ऐसी आशंका है कि नूडल्स के अलावा कुछ अन्य भोजन परिवार के सदस्यों के बीमार पड़ने का कारण हो सकता है. त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने पूरनपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को अपने निष्कर्षों से अवगत करा दिया है. पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry