दमोह में बैंककर्मी ने रची लूट की साजिश, 41 लाख के साथ 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश राज्य

दमोह
 मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

दमोह जिले के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर शाम लूट की वारदात हुई थी। बताया गया था कि पांच बदमाश आए और हथियार के दम पर बैंक लूट लिया। साथ ही एक कर्मचारी पर हमला किया। लुटेरे 41 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर ले गये थे।

पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो उसे नाली में 100-100 के नोट की दो-तीन गड्डी मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। उसी के आधार पर आगे की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक जिस बैंककर्मी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इसका मास्टरमाइंड निकला।

आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। बैंककर्मी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। लूट की 41 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है।

5 बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटा बैंक

पुलिस ने इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दमोह जिले के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर शाम लूट की वारदात हुई थी। बताया गया था कि 5 बदमाश आए और हथियार के दम पर बैंक लूट लिया। यह भी कहा गया था कि लुटेरों ने बैंक के एक कर्मचारी पर हमला भी किया। लुटेरे बैंक से 41 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर ले गये थे। 41 लाख रुपये की लूट की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
लूट की 41 लाख रुपये की रकम हुई बरामद

पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो उसे नाली में 100-100 के नोट की 2-3 गड्डी मिली। CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ शक हुआ और उसी के आधार पर आगे की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, जिस बैंककर्मी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इसका मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। बैंककर्मी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। लूट की 41 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry