पहाड़ी के पास बैग और चप्पल मिलीं, गया में दोस्तों के साथ पढ़ने घर से निकली दसवीं कक्षा की छात्रा अचानक गायब

राज्य

गया.

गया में दसवीं कक्षा की छात्रा अचानक गायब हो गई। वह अपने दोस्तों स्थान पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। घर से दस किलो मीटर दूर कोसमा पहाड़ी के समीप छात्रा का बैग और चप्पल मिला है। घटना के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके कारण परिवार वाले परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि शहर डेल्हा थाना इलाके की दसवीं की छात्रा मंगलवार को दोस्तों के साथ पढ़ाई के लिए गयी थी। लेकिन, शाम तक घर नहीं लौटी तो घर वाले खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान छात्रा का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के समीप मिला। उसके बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की डर सताने लगी। हालांकि पुलिस एसडीआरएफ और डांग स्क्वायड की मदद से कोसमा पहाड़ी इलाकों में खोजबीन शुरू किया। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

दोपहर में निकली थी, अब तक नहीं लौटी
लापता छात्रा के चाचा ने पुलिस को बताया कि वह गया में रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे ग्रुपिंग डिस्कस के लिए घर से निकली थी। शाम छह बजे तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया। जब कुछ पता नहीं चला तो चंदौती थाना की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। हालांकि कुछ ही देर के बाद ट्यूशन वाले सर के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके कोचिंग के किसी बच्चे का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के समीप फेंका हुआ है।

मोबाइल डिटेल खंगाल रही चंदौती थाने की पुलिस
चंदौती थाने की पुलिस ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई। फिलहाल छात्रा के मोबाइल डिटेल खंगाला जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ और डांग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। छात्रा का सामान कोसमा पहाड़ी के समीप से बरामद किया गया है। पहाड़ी के पास तालाब में भी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं पुलिस ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry