लोगों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, झारखंड में छह लड़कों ने 12 साल की लड़की से किया गैंगरेप

राज्य

रांची.

झारखंड के विशुनपुर थाना क्षेत्र के कसमार स्थित एक गांव की 12 साल की बच्ची के साथ नजदीकी गांव के छह लड़कों द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त बच्ची अपनी सहेलियों के साथ गांव में सोमवार को एक शादी समारोह को लेकर आयोजित मड़वा में भाग लेने गई हुई थी।

शादी में रात में डीजे बज रहा था और लड़की अपनी सहेलियों के साथ नाच रही थी। वहां कठठोकवा, बनालात, घाघरा गांव के लड़के भी मौजूद थे। देर रात लगभग दो बजे पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ गांव से खेत पार कर अपने टोला जा रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन युवकों ने पीड़िता को पकड़ लिया। उसकी सहेलियों को किसी को कुछ नहीं बताने का धमकी देते वहां से भगा दिया और लड़की को अपने साथ गांव से डेढ़ किमी दूर जंगल की ओर ले गए।

जंगल में पकड़ा गया एक आरोपी
पीड़िता के अनुसार, जंगल में आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इधर घर पहुंचे लड़की की सहेलियों ने घटना की जानकारी घर और गांव वालों को दी, तो गांव वाले एकजुट होकर उन्हें ढूंढने निकले। ग्रामीणों की मूवमेंट होने की सूचना को लेकर कुछ युवक मौके से भाग निकले, वहीं एक बनालात भट्ठी टोली के लड़के को ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसे गांव लाया।

सभी आरोपियों को दबोचा
जहां उसने और पांच युवकों का नाम बताए। ग्रामीणों ने पांच आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा और आरोपियों को गांव में ही बांध कर बिशुनपुर थाना को घटना की सूचना दी गई। मौके पर बिशुनपुर थाना प्रभारी उदेश्वर पाल गांव पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा बांध कर रखे गए आधा दर्जन युवकों को थाना लाया। जहां सबसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

बेटी को दरिंदों की नजर लग गई: मां
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने कहा कि हम लोग गरीब हैं। लड़की के पिता ईट भट्ठे में काम करने गए हैं। घर के पूरी जिम्मेदारी मुझपर है। मेरी बेटी को दरिंदों की नजर लग गई। घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिजन गहरे सदमें हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry