जोधपुर.
शहर के शिकारगढ़ अफसर मैस क्षेत्र में एक व्यक्ति पर परिवार के कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया। बाइक जाते समय उसकी गाड़ी को पहले स्कूटी से टक्कर मारी फिर जीप चढ़ा दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने चाकू से बाई जांघ पर हमला करने के साथ सिर पर सरिया से वार किया। हमलावर उसको मरा समझकर छोड़ भाग गए।
मामले में एयरपोर्ट थाने में नामजद परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार जाजीवाल विश्रोईयान बनाड़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरचंदराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया गया कि 15 मई की रात को वह अपनी बाइक पर घांची कॉलोनी से होते हुए घर की तरफ जा रहा था। तब अफसरमैस शिकारगढ़ रोड पर पीछे से आई एक स्कूटी ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद तिलवासनी का राणाराम नैण ने उसपर जीप चढ़ा दी। हमले में उसका पैर फेक्कर हो गया। फिर चाकू से उसके बायें पैर की जांघ पर हमला किया। जीप में सवार उसकी पत्नी, भाई और अन्य रिश्तेदार उतरे और सरिया लगिया से हमला बोल दिया।
उसका सिर फटने के साथ दायां हाथ तोड़ दिया। राणाराम फिर से जीप चढ़ाने की कोशिश करने लगा तब पीछे से एक बाइक आने पर उसे मरा समझ कर छोड़ कर भाग गए। उसे घायलावस्था में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके बीच में कोई पुराना विवाद होने के साथ बेइज्जती किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पक्ष की बेइज्जती किए जाने को लेकर वह रंजिश रख रहा है। फिलहाल हमलावर हाथ नहीं लगे हैं। तलाश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

