बेटी की मौत और मां गंभीर, बिहार के लखी सराय में आपसी रंजिश में दिनदहाड़े दो महिलाओं को मारी गोली

राज्य

लखी सराय.

लखीसराय में शनिवार सुबह अपराधियों ने मां और बेटी को गोली मार दी। बेटी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह की है। बताया जा रहा है कि रामजी यादव एवं रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। अब तक दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है।

इसे लेकर टाउन थाने में मामले भी दर्ज कराए गए थे। चार दिन पूर्व भी इसी मामले में हुई गोलीबारी में एक दुधमुंही बच्ची और उसकी मां गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में गोलीबारी हुई है। एक महिला की मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry