लंदन.
यूके में अमीरों की लिस्ट में टॉप पर भारतीय मूल के गोपी हिंदूजा का नाम है। उनके पास 37.2 अरब यूरो की संपत्ति है। वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की संपत्ति किंग चार्ल्स से भी ज्यादा है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति में इजाफा हुआ है। किंग चार्ल्स के पास 762 मिलियन डॉलर थी जो कि बढञकर 762 मिलियन डॉलर हो गई है।
इस लिस्ट की बात करें तो पहले नंबर पर गोपी हिंदूजा हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सर लियोनार्ड ब्लावतनिक, तीसरे पर डेविड ऐंड सिमसन फैमिली, चौथे पर जिम रैटक्लिफ, पांच पर जेम्स डायसन ऐंड फैमिली है। भारतीय मूल के कारोबारी लक्ष्मी मित्तल का आठवां स्थान है। इस बार ब्रिटेन में अरबपतियों की सूची में कमी आई है। 2022 में 177 अरबपति थे जो कि घटकर 165 हो गए हैं। गोपी हिंदूजा और उनके परिवार के पास अकेले 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस सूची में भारतीय मूल के अनिल अग्रवाल का 23वां नंबर है। उनके पास लगभग 70 लाख यूरो की संप्ति है। इसके अलावा भारतीय मूल के प्रकास लोहिया 30वें स्थान पर हैं। मोहसिन और जुबैर ईसा का 39वां नंबर है। फार्मा कंपनी के हेड नवीन और वर्षा इंजीनियर 58वें स्थान पर हैं।
इसके अलावा भी कई भारतीयों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। इस सूची में बड़ी संख्या में एनआरआई शामिल हैं। वहीं यूके के मूलनिवासियों की संख्या तेजी से कम हुई है। जो नाम पहले इस लिस्ट में शामिल भी थे उनकी भी संपत्ति में तेजी से कमी दर्ज की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

