नक्सली मुख्य धारा में लौटें-सरकार पुनर्वास को तैयार, जगदलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बढ़ाया शान्ति का हाथ

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर.

बस्तर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कहा कि विष्णुदेव सरकार जनकल्याणकारी  योजनाएं संचालित कर रही हैं।

प्रदेश में विकसित भारत के संकल्प के तहत लगातार जनकल्याणकारी  योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसी के तहत नक्सल पुनर्वास नीति सरकार महत्वपूर्ण योजना है,जिसमें सरकार हिंसा छोड़कर मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान करने का प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली भी यह जानते हैं कि बंदूक के दम पर विकास नहीं रोका जा सकता और सरकार भी जानती हैं गोली से नक्सलवाद खत्म नहीं होगा इसलिए सरकार बार-बार नक्सलियों से हिंसा  छोड़ने की अपील कर रही है और सरकार पुनर्वास योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास योजना के लिए समाज के सभी वर्ग और बुद्धिजीवी अपने विचार और सलाह सरकार को दे सकते हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान सरकार में बड़ी ज़िम्मेदारी में होने के बाद भी वो भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता ही हैं और भाजपा कार्यकर्ता उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता साथी के रूप में ही देखें। सभी कार्यकर्ता जनता से सतत जुड़े रहने और जनसमस्याओं के निवारण में अग्रणी रहें।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, श्रीधर ओझा, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव,आनंद मोहन मिश्रा,आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा,अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारेख, सतीश बाजपेयी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry