कोट्टायम
दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए गूगल मानचित्र (गूगल मैप) का उपयोग करने वाला हैदराबाद का एक पर्यटक समूह अपने वाहन समेत गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटकों को तो बचा लिया गया है लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया है।
घटना शुक्रवार देर रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यीय समूह अलाप्पुझा की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर वे यात्रा कर रहे थे उसपर भारी बारिश के कारण नाले का पानी एकत्र हो गया था। चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अपरिचित थे, इसलिए गूगल मानचित्र का उपयोग करके यात्रा करते समय वे वाहन समेत गहरे पानी में चले गए।
पास की पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों के प्रयासों के कारण चारों पर्यटकों को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया।
कडुथुरुथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसे (वाहन को) बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।’’
केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

