बीजापुर
छत्तीसगढ़ में सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान का असर लगातार देखने को मिल रहा है। शनिवार को फिर से 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
एक जनवरी से लेकर अब तक 2024 मे बीजापुर में कुल 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 109 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बता दें, आत्मसमर्पण करने वाले 33 नक्सलियों में से तीन नक्सलियों पर सरकार ने कुल 5 लाख रुपयों का इनाम रखा था। आज माओवादियों ने DIG, CRPF और बीजापुर SP के समक्ष समर्पण किया है।
बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि, आज जो 33 नक्सलियों ने समर्पण किया है। वे आईडी प्लांट करना, रोड़ खोदना, पर्चे फेकने जैसे घटनाओं में शामिल रहे हैं। अच्छी बात यह है, कि यह जो लोग समर्पण किये हैं, ये लोग स्वंय से यहां आए हैं, और हमसे जुड़ रहे हैं। सरकार की मनशा अनुसार लगातार पुर्नवास नीति के तहत सफलता मिल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

