51 डिग्री का टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड, राजस्थान के फलौदी में तापमान पहुंचा 50 डिग्री

राज्य

जयपुर/माउंट आबू.

राजस्थान एक बार फिर भयानक गर्मी की चपेट में है। माउंट आबू को छोड़कर पूरे प्रदेश का तापमान 45 डिग्री से ऊपर हो चुका है। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री है, जबकि बाकी राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आमतौर पर राजस्थान में दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं लेकिन इस बार रातें भी गर्म हैं। रात में भी लू का प्रकोप महसूस किया जा रहा है।

फलौदी का इस भयंकर गर्मी में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही यहां का तापमान 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। 2016 में फलौदी में 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2016 में फलौदी में सबसे ज्यादा 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस साल भी यहां का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा है और पिछले चार दिनों में कई बार 50 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजस्थान के बाकी शहरों में भी बढ़ता तापमान चिंता का विषय बना हुआ है। बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासनिक स्तर पर सावधानी बरतने और लोगों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी से बिगड़ते इन हालात में नागरिकों को विशेष सतर्कता के साथ गर्मी से बचाव के उपायों का पालन करना होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry