नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना को कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह समन दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में भेजा है। दरअसल, प्रवीण शंकर का आरोप है कि आतिशी ने भाजपा पर 'आप' विधायकों को तोड़ने का बेबुनियाद आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने मानहानि का केस किया है। इसी मामले में अब कोर्ट ने केजरीवाल की मंत्री को समन भेजा है।
कोर्ट ने 29 जून को बुलाया
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा आतिशी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को 29 जून को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया है।
'आप' को झटके पर झटका
मंगलवार को 'आप' को दो-दो झटका लगा है। एक तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत एक हफ्ते बढ़ाने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि के मामले में मंत्री आतिशी को समन भेज दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

