एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

मनोरंजन

उज्जैन
 भस्म आरती समाप्त होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने गर्भ ग्रह की चौखट से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने उनका पूजन पाठ संपन्न कराया. भस्म आरती के दौरान दोनोौं एक्ट्रेस भगवान शिव का जाप करती नजर आईं. बताया गया कि दोनों ही एक्ट्रेस भस्म आरती के लिए अल सुबह 3 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच गई थीं और आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किया.

हर दिन दर्शन के लिए आ रहे सिलेब्रिटी

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में हर दिन फिल्म स्टार्स, सिलेब्रिटी, उद्योगपति और राजनेता दर्शन करने पहुंचते हैं. पिछले कुछ समय में यहां बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर केएल राहुल, उमेश यादव, सिंगर शहनाज अख्तर, एक्टर गोविंदा, हेमा मालिनी, मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, एक्टर अंशुमन खुराना, कॉमेडियन भारती, सुनील शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जबसे महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है, तबसे दर्शनार्थिंयों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य रूप से प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से 02 लाख भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं, वहीं विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry