आरोपी से बरामद 2330 पौधे भी जब्त, सिरोही-राजस्थान में चोरी-छिपे गांजे की खेती करते एक गिरफ्तार

राज्य

सिरोही.

रोहिड़ा पुलिस ने गुरुवार को चोरी-छिपे गांजे की खेती करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने खेत में बोए गए 153.600 किलोग्राम हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त कर खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम ने लालाराम पुत्र भुराजी गरासिया के खेत में बोए गए हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 153.600 किलोग्राम है।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में रोहिड़ा पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक छैल सिंह, कांस्टेबल कालूराम, अमन कुमार एवं जितेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry