दिलजीत दोसांझ ने किया जट्ट एंड जूलियट की तीसरी किस्त का ऐलान, रिलीज तारीख भी बताई

मनोरंजन

मुंबई,

साल 2012 में आई दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की फिल्म जट्ट एंड जूलियट पर दर्शकों ने काफी प्यार लुटाया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता के बाद 2013 में इसका सीक्वल आया था। अब करीब 11 साल बाद दिलजीत ने जट्ट एंड जूलियट की तीसरी किस्त का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में नीरू एक बार फिर उनकी जोड़ीदार होंगी।

इसके साथ दिलजीत ने जट्ट एंड जूलियट 3 की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। एक्टर दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की आने वाली फिल्म जट्ट एंड जूलियट 3 28 जून को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जट्ट एंड जूलियट 3 का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसे साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा, फतेह और पूजा वापस आ गए हैं। दिलजीत ने एक्स और इंस्टाग्राम पर जगदीप सिद्धू द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, फतेह और पूजा वापस आ गए हैं। जट्ट एंड जूलियट 3 दुनिया भर में 28 जून को रिलीज हो रही है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी जट्ट एंड जूलियट पहली बार 2012 में रिलीज हुई थी। एक साल बाद, फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। इन दिनों दिलजीत अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए प्रशंसा बटोर रहे है, जिसे स्ट्रीमिंग पोर्टल नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की असली कहानी है, जिनका किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। वह अपने अलग तरह के गानों के चलते कई बार विवादों में रहे थे। जट्ट एंड जूलियट 3 के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। पिछली दोनों फिल्मों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। दिलजीत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म चमकीला की सफलता का आनंद उठा रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry