नयना को मिली बड़ी कामयाबी , ताइवान में लंबी कूद में स्वर्ण जीता, अनिमेष भी स्पेन में चमके

खेल

चीनी ताईपे

 भारतीय एथलीट नयना जेम्स ने  ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024 टूर्नामेंट में महिलाओं के लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आज यहां हुई स्पर्धा में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता नयना जेम्स ने लॉन्ग जंप फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 6.43 मीटर की दूरी दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप 2023 के स्वर्ण पदक विजेता जापान की सुमिरे हाटा को हराया। सुमिरे हाटा को 6.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक और दखिण कोरिया की यू जियोंगमी ने 6.14 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। नयना की फाइनल मुकाबले की शुरुआत अमान्य रही। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 6.21 मीटर की जंप लगाई और तीसरे प्रयास में 6.43 मीटर की जंप लगाकर अपनी बढ़त में सुधार किया। 28 वर्षीय एथलीट ने फाइनल के बाकी मैचों में बढ़त बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक जीता।

उल्लेखनीय है कि नयना ने सत्र का चौथा पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने मार्च में इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता और पिछले महीने फेडरेशन कप जीता था, जिसमें उन्होंने पहले 6.67 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया था। नयना ने अप्रैल में बेंगलुरु में इंडियन ग्रां प्री-1 में रजत पदक भी जीता था।

भारत के अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर में 1:50.63-0.25 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हमवतन सोमनाथ चौहान को हराया, जिन्होंने 1:50.88 के साथ रजत पदक जीता।

अंकेश ने इस सीज़न में इंडियन ग्रां प्री-1 और फेडरेशन कप भी जीता है जबकि सोमनाथ ने भी पिछले महीने भुवनेश्वर में आयोजित फेडरेशन कप में दूसरे स्थान पर रहे थे।

देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्ट में 5.10 मीटर के साथ रजत पदक जीता। चीनी ताइपे के योंग फू हुआंग ने 5.10 मीटर के साथ स्वर्ण और उनके हमवतन हुआंग चेन ची ने 4.80 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

भारतीय एथलीटों ने ताइवान ओपन 2024 अभियान को तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों के साथ समाप्त किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry