चाय-नाश्ते की दुकान का सारा सामान जलकर खाक, राजस्थान-करौली में सिलेंडर में लीकेज से लगी आग

राज्य

करौली.

शहर में कोर्ट परिसर में स्थित चाय-नाश्ते की एक दुकान में सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक के अनुसार आग से करीब दो-ढाई लाख का नुकसान हुआ है। सिलेंडर की नली में लीकेज के कारण करौली में कोर्ट परिसर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में आग लग गई।

दुकान मालिक गोविंदशरण शर्मा ने बताया कि आग से दुकान में रखे फ्रीज, मोबाइल, फर्नीचर और खाने-पीने का सामान जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान का आकलन करते हुए दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने से करीब दो-ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry