पाकुड़
झारखंड के पाकुड़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 6 लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मामला जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती मंगेतर के साथ काजू बागान घूमने निकली थी। इस दौरान 6 युवक आकर उसके साथ बदसलूकी करने लग गए। बदमाशों ने युवती के मंगेतर को वहां से भगा दिया। इसके बाद बदमाश युवती को झाड़ियों के पीछे ले गए और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
मंगेतर ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों के साथ-साथ गांव वालों को दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण काजू बागान पहुंचे। यहां परिजनों और ग्रामीणों ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

