अब स्कूलों में सुबह सात से 11.30 बजे तक होगी पढ़ाई, झारखंड-रांची में फिर भीषण गर्मी का कहर

राज्य

रांची.

रांची में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने स्कूल संचालन की अवधि में आंशिक परिवर्तन किया है। 15 जून तक केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक चलेंगी। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। यह बदलाव सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सचिव सभी निजी स्कूलों में लागू होंगे।

पूर्व में केजी से 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन सात बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित था। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह सात से 12 बजे तक हो रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निजी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन संबंधित स्कूल के दिशा-निर्देश के अनुरूप होगा। बता दें कि झारखंड में सरकारी स्कूल जहां आठ जून से खुल चुके हैं, वहीं कई निजी स्कूल सोमवार से खुले।

इमरजेंसी में बढ गई मरीजों की संख्या
उधर जमशेदपुर में तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले दिनों तापमान घटने के काण यह संख्या भी घट गई थी। बीते तीन दिनों से तापमान बढ़ने के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर की शिकायत आने लगी है। इसके कारण एमजीएम में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें शहर के अलावा गांव के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि तापमान सुधरा था तो अचानक इमरजेंसी में मरीजों की संख्या घट गई थी लेकिन फिर दिन में मरीजों की संख्या करीब 20 फीसदी बढ़ रही है। इसमें अधिक उम्र वाले लोग ज्यादा आ रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry