लखनऊ
गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अभी 18 जून से परिषदीय स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
मौसम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले एक हफ्ते छुट्टियां आगे बढ़ाई जाएंगी। फिर स्थिति का आकलन करते हुए इन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा।
गर्मी के कारण विद्यालयों में विद्यार्थी बीमार न हो जाएं इसे लेकर विभाग चिंतित है। कुछ जिलों में जिलाधिकारी अपने स्तर पर छुट्टियां आगे बढ़ा चुके हैं। ऐसे मे सभी जिलों में अवकाश बढ़ाने को लेकर एकरूपता रहे इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
शिक्षक संगठनों की ओर से भी छुट्टियां बढ़ाए जाने की मांग की गई है। पिछले वर्ष परिषदीय स्कूल 30 जून तक बंद थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

