महिला समेत अन्य यात्रियों के घायल होने पर जमकर हंगामा, बिहार में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव

राज्य

समस्तीपुर.

समस्तीपुर में जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच पर भी असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। इस दौरान एक महिला समेत कुछ अन्य यात्री भी घायल हो गये हैं। घायल यात्रियों को समस्तीपुर स्टेशन पर प्राथमिक उपचार किया गया। मामला मधुबनी और दरभंगा के बीच के ककरघट्टी के बीच की है।

ट्रेन पर हुए पत्थरबाजी के कारण एसी बोगी के शीशे चकनाचूर हो गए। एसी बोगी के खिड़की का शीशा टूटने से एक महिला यात्री की आंख में चोट लग गई, जिससे वह जख्मी हो गई। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकते ही मेडिकल की टीम ने जख्मी महिला का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रेलवे की टीम भी स्टेशन पर पहुंच घटना का जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन के एम 1, बी 3 एवं बी 6 बोगी में जमकर पथराव किया है। ट्रेन पर हुए पथराव से एसी बोगियों की खिडकियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry