दो समुदायों में पथराव में 12 लोग घायल, झारखंड-बोकारो में बिजली की कटिया से दो भैंसों की मौत पर बवाल

राज्य

बोकारो.

झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें जमकर पथराव हुआ। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के भर्रा बस्ती में दो भैंसों की करंट लगने से मौत होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण यह घटना हुई। पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने कहा कि स्थिति काबू में है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि एक-दूसरे पर पथराव कर रहे दोनों समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब एक दो भैंसों पर बिजली का तार गिर गया और दोनों को करंट लग गई। भैंसों के मालिक ने मवेशियों के शवों को बाहर निकालने के लिए कथित तौर पर तार तोड़ दिया। यह तार एक अवैध कनेक्शन का हिस्सा था। इससे एक पक्ष के कुछ लोग नाराज हो गए। उन्होंने मवेशियों के मालिक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों के बीच पथराव हुआ। आक्रोशित लोग एक-दूसरे से उलझ गए। इसमें कई लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने एक बाइक को नदी में फेंक दिया।

बवाल बढ़ने के बाद कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पथराव में सिटी डीएसपी भी घायल बताए जाते हैं। पुलिस ने भीड़ को तितिर-बितिर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद हालात काबू में आया। बताया जाता है कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ रबर बुलेट चलानी पड़ी। भर्रा बस्ती और उसके पड़ोस में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry