ग्वालियर में राजू बनकर साबिर ने युवती से किया दुष्कर्म, ‘वो सिंदूर और बिंदी लगाने पर करता था मारपीट’

फर्श से अर्श तक

 ग्वालियर

 शहर के गोले का मंदिर इलाके में एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो महिला ने उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, ग्वालियर शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रही 36 साल की पीड़ित महिला भिंड जिले के गोहद की रहने वाली है। वहां अपने पति को छोड़कर यहां नौकरी कर रही है, जहां उसका राजू नाम के युवक से परिचय हुआ। राजू भी भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था। इसलिए वह उससे बातचीत करने लगी। बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और राजू का उसके घर आना जाना होने लगा। दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला फिर राजू ने उससे वादा किया कि वहां उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

सिंदूर और बिंदी लगाने पर करता था मारपीट

जब धीरे-धीरे समय बिता तो राजू के स्वभाव में भी महिला के प्रति बदलाव आने लगा। राजू महिला को सिर में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाने से रोक लगाने लगा। जब भी महिला उसकी बात नहीं मानती तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे वह काफी परेशान रहने लगी, जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

हक़ीकत आई सामने तो उड़ गए होश

राजू से प्रताड़ित महिला ने जब उसकी हकीकत के बारे में पता किया तो उसके होश उड़ गए। महिला को पता चला कि राजू का असली नाम शाबिर है। वह दूसरे धर्म का है और उसने इस बात को महिला से छुपाकर रखा। जब राजू से उसने असलियत के बारे में पूछा तो राजू ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया।राजू के द्वारा दिए गए धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

उक्त मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry