पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर अलग अदांज देखने को मिला। जब उन्होने एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया दिया। इस दौरान नीतीश हंसते हुए नजर आ आए। यही नहीं इसके बाद उन्होने एक और मंत्री प्रेम कुमार का भी सिर दोनों मंत्रियों से टकराया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आए।
आपको बातें उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी तिलक लगाए थे। और जब सीएम नीतीश के सामने दोनों लोग पड़े, तो मजाक में नीतीश कुमार ने दोनों का सिर टकरा दिया। इस मौके पर अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम हमेशा तिलक का सम्मान करते हैं। हर सनातनी को तिलक का सम्मान करना भी चाहिए। वही मुख्यमंत्री जी ने भी किया।
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और कई मंत्री बिहार विभूति और बिहार के पहले डिप्टी सीएम अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। जहां उन्होने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकरा दिया। वैसे ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी नीतीश कुमाक अपने मंत्रियों के साथ हंसा मजाक करते आए हैं ।
बीते साल सितंबर महीने में मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकराया था। तब भी दोनों तिलक लगाए हुए थे। और अशोक चौधरी के गले भी लगे थे। तब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। और अशोक चौधकी भवन निर्माण मंत्री थे। नीतीश कुमार के करीबियों में मंत्री अशोक चौधरी की गिनती होती है। लोकसभा चुनाव में उनकी बेटी शांभवी चौधरी ने समस्तीपुर से लोजपा आर के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और जीत हासिल की है। वो देश की सबसे युवा सांसद बनीं हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

