दो महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, राजस्थान-दौसा में विवाहिता ने पति पर कराया दुष्कर्म का केस

राज्य

दौसा.

दौसा के लवाण थाने में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि अब महिला ने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है, जबकि दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई।

इसी के चलते दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद महिला वापस लौट आई और अब महिला ने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry