राजधानी भोपाल में बीते 2 दिन से बारिश दर्ज की जा रही, प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ बाकी जगहों पर मौसम में ठंडक

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
मध्य प्रदेश के लोग एक लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे थे जो अब समाप्त होने वाली है। अब यहां के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून अगले 3 दिन में दस्तक देगा। अगर हम नौगांव को छोड़ दे तो अन्य सभी जगह की तापमान 40 डिग्री से कम रहा है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 2 दिन से बारिश दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ बाकी जगहों पर मौसम में ठंडक दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश भोपाल में दर्ज की गई है।

शनिवार से रविवार तक पूरे मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो जाएगी। बीते 48 घंटों में प्रदेश के किसी भी जिले में हीटवेव नहीं दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई शहरों में हवा-आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

वहीं प्रदेश के बाकि शहरों में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गर्मी का असर रहेगा.बारिश के बाद बड़े शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही इंदौर, विदिशा, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली समेत विंध्य के जिलों में रविवार को मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि विंध्य रीजन में प्री मानसून गतिविधियां भी उतनी नहीं हुई है। मानसून की दस्तक के साथ ही किसान धान की बुआई भी शुरू कर सकते है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry