पत्नी ने अपने पति की शिव मंदिर के प्रांगण में दूसरी शादी करा दी, मायके वालों ने भी दी सहमति

राज्य

हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने पति की खुशी-खुशी दूसरी शादी करा दी। महिला के मायके वालों ने भी इस शादी के लिए सहमति दे दी। मामला जिले के बरकट्ठा के केंदुआ गांव का है। बताया जा रहा है कि केंदुआ गांव के रहने वाले सिकंदर पासवान की पत्नी ने अपने पति की शिव मंदिर के प्रांगण में दूसरी शादी करा दी। पहली पत्नी अनीता देवी का कहना है कि मुझे बेटा नहीं होता है, सिर्फ लड़की ही है। इसलिए मुझे मेरा वंश चलाने के लिए लड़का चाहिए। अनीता देवी ने कहा कि इसलिए मेरे और मेरे मायके वालों की सहमति से दूसरी शादी कराई गई है।

अनीता ने कहा कि दूसरी पत्नी सुमन देवी के पति की मृत्यु हो गई, उसके 2 लड़के हैं उसके साथ मैं अपने पति का विवाह कर अपनी सौतन सुमन को अपने साथ अपने घर लेकर जा रही हूं और हम दोनों सौतन अपनी सगी बहनों की तरह रहेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry