नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी जुलाई 2024 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 7 जुलाई को होनी है और एडमिट कार्ड उससे पहले आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे। सीटीईटी एडमिट कार्ड से पहले, सीबीएसई ने उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन्होंने अभी तक डाउनलोड नहीं की है, वे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में सूचित किया जिसमें उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। वहीं CTET एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पेपर का समय और अन्य जानकारी शामिल होगी। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी और अन्य डॉक्यूमेंट्स के साथ CTET एडमिट कार्ड लाना होगा। बता दें, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जानें- कैसे डाउनलोड करना होगा CTET एडमिट कार्ड?
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
– अब होम पेज पर आपको " CTET admit card link" का लिंक दिखाई देगा।
– यहां क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
– एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
बता दें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) टीचर्स के पदों के लिए सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए)। जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं में सफल होंगे, वे एनवीएस/केवीएस और अन्य जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में टीचर्स के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

