अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगाएगी शाखा सपाई पौधे लगाकर करेंगे जड़ मजबूत

उत्तर प्रदेश राज्य

इटावा

भाजपा शाखा लगाने की तैयारी कर रही है और सपा पौधे लगाकर अपनी जड़ मजबूत करेगी। यह बात रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का मनोबल अभी कमजोर है। वह सपा के लोगों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि शनिवार रात अखिलेश यादव सैफई स्थित अपने आवास पर पहुंच गए थे। उन्होंने यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसके बाद वह औरैया की दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव के पुत्र के शादी समारोह में भरथना में शामिल हुए हैं। बता दें कि रविवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से सैफई स्थित सपा कार्यालय में मुलाकात की।

दिबियापुर विधायक के पौत्र की शादी में होंगे शामिल
यहां सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इसके बाद वह भरथना के लिए रवाना हो गए। वहां पर  समाजवादी पार्टी के औरैया जिले के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के पौत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry