पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल हुए, सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर

खेल

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'संगीत सेरेमनी' में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

सोशल मीडिया पर थाला को जन्मदिन की बधाईयों की बाढ़ आई हुई है। और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने पति को जन्मदिन की बधाई देकर उन्हें खास महसूस कराएं। साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे। वीडियो में जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का अपने पति के पैर छूना, यह इस कपल की प्रेमपूर्ण केमिस्ट्री की झलक दिखलाता है।

सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब' उनके जन्मदिन के जश्न के अलावा, यह घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिर से रिलीज़ एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर की गई है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry