मुंबई,
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और डर से भरी एक नई फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भूत का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफ़ताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं।
फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म भूत को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और दर्शकों को कितना डराने में सफल होती है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमने एक दिलचस्प और लीक से हटकर फिल्म बनाई है और इसमें अवधेश मिश्रा का योगदान सराहनीय है, जिन्होंने लेखन, निर्देशन से लेकर एक्टिंग के जरिये अभूतपूर्व योगदान दिया है। ऋतु सिंह ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है,जो दर्शकों को खासा प्रभावित करेगा। विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण होगा।
फिल्म भूत में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, श्रुति राव,राधा सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, महेश आचार्य, रोहित सिंह मटरू, के.के.गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, हीरा यादव मुख्य भूमिका में हैं। संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार साहिल सुल्तानपुरी एव शेखर मधुर है। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल हैं। संकलन संतोष हरावड़े हैं। नृत्य महेश आचार्य, कला रणधीर एन. दास, मारधाड़ हीरा यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

