बेशर्मी : 8 लड़कियों के साथ रूम में थे 3 लड़के, हालत देख लोगों को बंद करनी पड़ीं आंखे

राज्य

जोधपुर

जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छामा मारा है और वहां से आठ लड़कियों और तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा। घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरदारपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा रोड पर चलने वाले स्पा सेंटर के बारे में काफी समय से शिकायतें आ रही थीं।

स्पा सेंटर में हो रहा था गंदा काम

मंगलवार को यहां छापा मारा तो हडकंप मच गया। पता चला कि स्पा सेंटर में आठ लड़कियों के साथ तीन लड़के थे। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दस्तावेज तलाशे तो पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस लिया गया था लेकिन काम कुछ और ही चल रहा था। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं वह अन्य राज्यों की हैं। इस स्पा सेंटर पर पहले भी अनैतिक काम करने की रिपोर्ट आ चुकी थी।

मसाज के लिए आते और करते अय्याशी

पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह से बाड़मेर जिले में भी पुलिस ने कल रात रेड की और एक स्पा सेंटर से तीन लड़कों को हिरासत में लिया। उसके अलावा कुछ लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। तीनों लड़के मसाज के नाम पर आए थे लेकिन अय्याशी कर रहे थे। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है।

जयपुर उदयपुर में भी आ चुके ऐसे मामले

बता दें कि मसाज के नाम पर चल रहा रैकेट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जयपुर-उदयपुर और अन्य शहरों में ऐसे स्पॉ-सैलन पर पुलिस छापा मार खुलासा कर चुकी है। हलांकि कई जगह लोगों का आरोप है कि यह सब पुलिस की चलते होता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry