बोकारो/रामगढ़.
शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन खुशियों के बजाए वहां बवाल मच गया। दरअसल, ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही दुल्हन ने विवाद शुरू कर दिया। वह यह कह कर झगड़ने लगी कि दूल्हा और उसका घर ठीक नहीं है। देखते ही देखते बवाल इस कदर बढ़ा कि दुल्हन थाने पहुंच गई। यह झारखंड के बोकारो जिले की घटना है।
शादी कर बुधवार को लौटे दूल्हे को रात्रि में बहुभात की तैयारी करनी थी। लेकिन नवविवाहिता पत्नी ने घर में कदम रखते ही विवाद कर दिया। जिस कारण दूल्हा को थाने का चक्कर लगाने पर विवश होना पड़ा। यह मामला पेटरवार प्रखंड की अरजुवा पंचायत के तहत पड़ने वाले गागा गांव का है।
लड़का और घर ठीक नहीं
बताया जाता है कि गागा गांव निवासी राजेंद्र महतो की शादी 9 जुलाई को रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के हारु बेड़ा गांव स्थित गोबिंदपुर में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। यह शादी लड़की और लड़का पक्ष की सहमति से हुई थी। बुधवार की सुबह में दूल्हा, दुल्हन लेकर जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही दुल्हन सबिता कुमारी ने ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही विवाद खड़ा कर दिया और कहने लगी की लड़का ठीक नहीं है और लड़के का घर ठीक नहीं है। इस घर में वह नहीं रहेगी।
पहुंची थाने
मामले को लेकर लड़के के परिजनों ने नवविवाहिता को काफी समझाया। लेकिन, वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता के पिता सहित परिजनों को बुलाया। लेकिन, बात नहीं बनने पर लड़का पक्ष ने थाने का सहारा लिया। लड़का और लड़की पक्ष के लोग सहित ग्रामीण के साथ थाना में वार्ता चली। वार्ता में नवविवाहिता ने अपनी गलती मानी और दोबारा इस तरह को घटना की पुनरावृत्ति नही होने की बात कही। इस बाबत मुखिया, पुलिस पदाधिकारी, लड़का, लड़की के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नवविवाहिता ने थाने में इकरारनामा लिखकर दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

