किम कार्दशियन पहली बार आईं भारत, देसी अंदाज में हुआ स्वागत

मनोरंजन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है और मेहमानों के मुंबई पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस शादी में दुनिया भर के दिग्गज सिलेब्रिटी शामिल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो पहली बार भारत की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज 12 जुलाई को होने जा रही है। शादी से लेकर वेडिंग ड्रेस कोड और इससे जुड़े भव्य इंतजाम की सारी डीटेल सामने आ चुकी है। वहीं सबसे अधिक चर्चा इस शादी में होनेवाले विदेशी मेहमानों की है जिनमें से एक किम कार्दशियन और उनकी बहन Khloé Kardashian भी हैं। बीती रात दोनों मुंबई आ गईं और इनका यहां भव्य स्वागत हुआ है।

    किम कार्दशियन अपनी बहन Khloé के साथ मुंबई पहुंच गई हैं जो आज 12 जुलाई को होनेवाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। किम कार्दशियन और उनकी बहन की एयरपोर्ट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। किम पहली बार भारत पहुंची हैं और ये पहला सफर उनके लिए यादगार बन चुका है। किम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई पहुंचने के बाद कार के बाहर इंडियन पपाराजी की टूटती भीड़ की भी झलक दिखाई है। किम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ झलकियां शेयर की हैं और दिखाया है कि भारत ने कैसे देसी अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया है।    इसी के साथ उन्होंने ये भी दिखाया है कि कैसे होटल में उनका देसी अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। यहां पहुंचते ही तिलक, शॉल और फूलों से उनका भव्य स्वागत किया गया। इन तस्वीरों में एक थाली की भी झलक है जिसमें मोगरे का फूल और इंडियन मसालों से भरी कटोरियां दिख रही हैं।  29 साल के अनंत अंबानी आज शुक्रवार को बिजनेसमैन वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंध में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए दुनिया भर से मेहमान आ रहे हैं। इस शादी से पहले प्री वेडिंग पर अब तक जस्टिन बीबर , रिहाना, बैकस्ट्रीट बॉयज़, केटी पेरी और एंड्रिया बोसेली जैसे तमाम कलाकार पहुंच चुके हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry