एक पीड़िता नाबालिग, राजस्थान-दौसा में 2 लड़कियों से रेप

राज्य

दौसा.

राजस्थान में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के दौसा जिले में एक युवती के साथ रेप और एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहला मामला दौसा जिले के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया। इस मामले की जानकारी देते हुए बैजूपाड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, तीनों बांदीकुई जिले के रहने वाले हैं।

पीड़िता ने बताया है कि तीनों आरोपियों में से एक उसके गांव का रहने वाला है, जबकि बाकी के दो दूसरे गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले को बांदीकुई डिप्टी एसपी के लिए ट्रांसफर कर दिया है। दूसरा मामल दौसा के झामपाड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां 19 साल की एक युवती के साथ युवक द्वारा रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता ने युवक पर रेप और अपहरण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक युवक और उसके परिवार ने उसका अपहरण कर लिया था। किडनैप करने के बाद आरोपी युवती को ट्रेन से जयपुर ले गए और वहां आर्य समाज के रीति-रिवाज से जबरदस्ती शादी कर ली। इसके साथ ही युवती ने आरोप लगया कि उसका रेप करने के बाद आरोपी और उसके परिवार ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान युवती ने बताया कि शादी करने के बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप भी किया गया है। पीड़िता ने कहा कि शादी के दौरान उन लोगों ने जबरदस्ती फोटो ले ली और उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पीड़िता की शिकायत पर झामपाड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए झामपाड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और अब मामले की जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry