बलौदाबाजार हिंसा: भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथी के साथ सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ रायपुर

बलौदाबाजार

10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी और तोड़फोड मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. वहीं आज भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने अपने साथी हेमंत बंजारे के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए न्यायालय से 20 जुलाई तक रिमांड मांगा. इस पर कोर्ट ने 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड दिया है.

आरोपी की ओर से अधिवक्ता शारिक खान ने बताया कि उनके अलावा तीन अन्य अधिवक्ताओं ने पैरवी की और उनके पक्षकार दिनेश चतुर्वेदी व हेमंत बंजारे ने मामले में संलिप्तता से इंकार करते हुए पुलिस रिमांड का विरोध किया. पुलिस ने 20 जुलाई तक रिमांड मांगा था, जिस पर हमारे विरोध के बाद 18 जुलाई तक रिमांड दिया गया है. वहीं रिमांड मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है. अब घटना को लेकर 18 जुलाई तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी.
पुलिस बेवजह प्रताड़ित कर रही : दिनेश चतुर्वेदी

कोर्ट से निकलते हुए भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने मीडिया से कहा, पुलिस बेवजह प्रताड़ित कर रही है. हम घटना में शामिल नहीं थे फिर भी नाम आया है. आज हमने न्यायालय में सरेंडर किया है. मेरे साथ हेमंत बंजारे ने भी सरेंडर किया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry