इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान

खेल

मेलबर्न
 आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद सुपर 8 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम आगामी सीरीज के लिए तैयार है. कंगारू टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 और फिर इंग्लैंड के साथ टी20 और वनडे फॉर्मेट में सीरीज खेलना है. वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को इंग्लैंड को दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं मिली है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ दौरे पर मिचेल स्टार्क भी टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया को सितंबर में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलने हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि यह पहले से तय था कि अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर कार्यभार प्रबंधन के तहत कमिंस नहीं खेलेंगे. मिचेल मार्श टीम के कप्तान होंगे. युवा बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगर्क को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया 50 ओवरों के प्रारूप में विश्व कप चैम्पियन है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब भी जीता है लेकिन टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा.

बिग बैश स्टार को जगह

ऑस्ट्रेलिया की टीम से स्टीव स्मिथ को बाहर कर दिया गया है. वहीं घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले कूपर कोनोली को पहली बार मौका दिया गया है. कोनोली ने पिछले सीजन में बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से शानदार खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम

स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम सितंबर में 4 से 7 तारीख के बीच तीन टी20 मैच खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड का दौरा करने के लिए टीम रवाना होगी. 11 से 15 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम खेलने उतरेगी.

टी20 टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा ।

वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान),सीन एबोट, एलेक्स कारी, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, आरोन हार्डी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry