नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, राजस्थान-झुंझुनूं में वॉलीबाल प्लेयर पर दुष्कर्म का आरोप

राज्य

झुंझुनूं.

झुंझुनूं में चिड़ावा थाना क्षेत्र के जोड़िया गांव निवासी एक अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्लेयर जतिन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने बताया, साल 2023 में मैं 11वीं कक्षा में थी। तब जतिन मुझे कई बार मिला और मुझे कहा कि तुम बहुत सुंदर लगती हो, मुझसे मीठी-मीठी बातें कर नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी थी। तीन दिसंबर 2023 को वह मेरे घर आया और मुझसे कहा, मैं तुमसे सगाई कर लूंगा और उसने मेरी कुछ फोटो खींची।

फोटो खींचने के बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। मेरे साथ मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती करने लगा। मैं रोती गिड़गड़ती तो मुझे शादी करने का झूठा दिलासा देता रहा। जतिन के परिवार वालों ने भी मुझे धमकाया और कहा तू किसी को कुछ नहीं बताएगी। जैसा हम कहें, वैसा ही करेगी। मुझे जबरन लाल जोड़ा पहनकर मेरी मांग भरवा दी। मैंने रोते हुए कहा मैं अभी नाबालिग हूं। पुलिस ने आईपीसी-376, 506, पॉक्सो एक्ट तीन व चार में मामला दर्ज कर जहां शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry