कोलम्बो
श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार को 41 साल की उम्र में मौत हो गई है। निरोशन को श्रीलंका के अंबालांगोडा में उनके घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीलंकाई पुलिस ने कहा है कि शूटर को पकड़ने के लिए जांच चल रही है। निरोशन की पत्नी और दो बच्चे घटना के समय उनके साथ घर पर थे। लोकल मीडिया के मुताबिक शूटर ने इस हमले को अंजाम देने के लिए 12 बोर की राइफल का इस्तेमाल किया था।
धम्मिका निरोशन ने 2004 में खेल के सभी प्रारूपों से समय से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह उस समय उभरते हुए क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे। निरोशन ने 2000 में अंडर-19 में पदार्पण किया और 2002 में कुछ समय के लिए टीम की कप्तानी भी की। अंडर-19 लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वह सीनियर टीम के लिए कभी नहीं खेल सके। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर और प्रथम श्रेणी सर्किट में कई श्रीलंकाई सितारों, जैसे एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और फरवीज महारूफ के साथ खेला।
2002 अंडर-19 विश्व कप में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज निरोशन ने श्रीलंका का नेतृत्व किया था। निरोशन ने टूर्नामेंट में पांच पारियों में 19.28 के औसत से सात विकेट लिए, जिसमें 3/38 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

