पटना.
पटना के एक गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ आधा दर्जन युवकों ने गैंगरेप किया। हल्ला करने पर युवको ने डांसर की जमकर पिटाई भी की। किसी तरह जान बचाकर भागी डांसर ने पटना के बाईपास थाने में आधा दर्जन युवकों के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला प्रकाश में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच के बाद घटनास्थल से एसएफएल टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कई सामान जप्त किये हैं। घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता लुधियाना की रहने वाली है। उसे एक कार्यक्रम में डांस करने की बात कह कर कुछ युवकों ने पटना बुलाया। उसे पटना के एक गेस्ट हाउस में ठहराने की बात कही गई। डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में बुलाकर जबरदस्ती आधा दर्जन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। जब युवती द्वारा शोर मचाने का प्रयास किया गया तो जमकर उसकी पिटाई भी की गई। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। किसी तरह युवती वहां से जान बचाकर भागी और इसकी शिकायत बाईपास थाने में की है। उन्होंने अपने लिखित शिकायत में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन शराब पिलाने, मारपीट करने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पटना सिटी के डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि एक महिला के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। न्यायालय में उसका 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

