दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल, झारखंड-धनबाद में मुहर्रम जुलूस के मार्ग पर विवाद

राज्य

धनबाद.

झारखंड के धनबाद जिले में मुहर्रम के जुलूस के मार्ग में बदलाव को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई। इसमें कम से कम छह लोग घायल हुए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार की रात वासेपुर के पंडरपाला इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के मार्ग में बदलावके कारण झड़प हुई। आयोजकों ने दावा किया कि जलभराव के कारण मार्ग में बदलाव करना पड़ा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry