किसानो की समस्याओं अगवत होकर राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश राज्य

पैदल चलकर किसान के खेत में पहुचे कलेक्टर

किसानो की समस्याओं अगवत होकर राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने दी जानकारी
खेत में कलेक्टर को पाकर गदगद हुये किसान

 सिंगरौली

कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा माड़ा तहसील भ्रमण के दौरान कोयलखूथ निवासरी किसान श्यामलाल शाह के खेत में पैदल चलकर पहुचे। कलेक्टर ने किसान श्यामलाल चर्चा कर खाद बीज की उपलंब्धता के साथ साथ संबंधित किसान के खेती बाड़ी में आने वाली समस्याओं सहित राजस्व से संबंधित समस्याओं से अवगत हुये। किसान की समस्या से अवगत होने के पश्चात कलेक्टर द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित किसान के समस्याओं का त्वारित निराकरण किया जाये। कलेक्टर को खेत पर पाकर अगल बगल किसानो द्वारा कलेक्टर के पास पहुचकर  अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर ने किसानो के समस्याओं का त्वारित निराकरण कराने के साथ ही।

कलेक्टर ने किसानों को राजस्व महाअभियान के संबंध में अवगत कराया गया। तथा कहा कि आप सब अपने साथ ही अपने ग्राम में निवासरत किसानो को अवगत कराये कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के राजस्व प्रकरणो के निराकरण हेतु राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा जिसमें अविवादित वटनवरा, नामातरण, सीमांकन सहित पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान अभिलेखो में जो त्रृटियां है उनका भी निराकरण कराया जायेगा। आप सब अभियान में शामिल होकर अपने राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराये। पहली बार किसान कलेक्टर को अपने खेत में पाकर काफी खुश हुये।इस दौरान एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, तहसीलदार अजय राज सिंह कछवाह, नायब तहसीलदार छत्रपाल सिंह, सुनील दत्त मिश्रा सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry