बिहार के रोहतास जिले में शराब बेचने पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर की फायरिंग, एक जवान घायल

राज्य

रोहतास
बिहार के रोहतास जिले में शराब बेचने की सूचना पर छापामारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया और जमकर फायरिंग भी की। गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र के तारगंज की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थानाक्षेत्र के तारगंज में कुछ लोग शराब बेचने और खरीदने का काम कर रहे हैं। इसी सूचना पर जब टीम वहां पहुंची तो शराब बेचने वाले लोग एकजुट हो गए और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे। जब उत्पाद विभाग की टीम सख्ती दिखाने की कोशिश की तो माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से उत्पाद विभाग का एक जवान गोविंद कुमार घायल हो गया।

सिपाही को इलाज के लिए वाराणसी किया गया रेफर
गोली लगने के बाद जवान को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर का कहना है की गोली सिपाही के बाएं कंधे में फंसा हुआ है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घायल जवान गोविंद कुमार भोजपुर जिला के आरा का रहने वाला है। बता दें कि जिले में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले महीने अपराधियों ने दरिगांव थानाक्षेत्र में एक पुलिस को गोली मार दी थी। वहीं दो-तीन दिन पहले भी डेहरी थानाक्षेत्र में बाइक सवार युवकों की गैंग ने शराब की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry